राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में निबंध प्रतियोगिता: मतदाता पंजीकरण पर जोर

Responsive example

नैनीताल, राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में ‘मतदाता पंजीकरण: लोकतंत्र की पहली सीढ़ी’ विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को लोकतंत्र में मतदाता पंजीकरण के महत्व से अवगत कराना था।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर देवकी गिरि गोस्वामी के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में 11 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान, छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया, फॉर्म-सिक्स भरने, NVSP पोर्टल का उपयोग करने और संबंधित बी.एल.ओ. तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क करने के बारे में जानकारी दी गई।

प्रतियोगिता में खुशी साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्षिता आर्या दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि वर्तिका जोशी और भाव्या कांडपाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। करिश्मा को चौथा स्थान मिला।

इस अवसर पर, स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ बीना जोशी ने छात्राओं को जागरूक नागरिक बनने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वीप कमेटी के एंबेसडर डॉ नेहा सिंह, डॉक्टर पूनम आर्या और छात्रा एम्बेसडर करिश्मा भी उपस्थित रहीं।

मीडिया के माध्यम से सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपना वोटर आईडी बनवाकर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में नैतिक वोट का प्रयोग करें। इस कार्यक्रम से संबंधित फोटोग्राफ और वीडियो क्लिप जिला निर्वाचन अधिकारी स्वीप को प्रेषित की जा रही हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर भी साझा किया जाएगा।