
नैनीताल–
इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि हल्द्वानी के मेयर माननीय गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका मिलता है। शिक्षा के साथ-साथ शिक्षणेतर गतिविधियों से विद्यार्थियों का कौशल विकास, विज्ञान का विकास होता है।
अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर देवकी गिरी गोस्वामी ने सबका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के मानस का विकास भाषण, रंगोली, निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से होता है।
डॉ. माया शुक्ला ने कहा कि विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से हमारे अंतःकरण में स्फूर्ति आती है और सृजनात्मक प्रतिभा का विकास होता है।
श्रीमती लता सनवाल ने देशभक्ति पर कविता प्रस्तुत की। इस मौके पर छात्र संघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के परिसर की नालियों के उचित रखरखाव एवं सफाई के लिए तथा स्पीड ब्रेकर के निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमचंद दुबे ने किया।
इस मौके पर डॉ. नरेंद्र कुमार जोशी, डॉ. दीपा पांडे, बीना जोशी, डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. नीता शाह, डॉ. पूनम आर्या, डॉ. शरद चंद्र मिश्रा, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. नमिता मिश्रा, रश्मि पंत, डॉ. दीपा पंत, डॉ. ज्योति चुफाल, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. विजय कुमार बिष्ट, डॉ. रुचि रजवार, डॉ. नीलम, डॉ. दयावंती सहित छात्र संघ पदाधिकारी एवं विद्यार्थी मौजूद थे।