राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए, राष्ट्र की सुख-शांति की कामना

Responsive example

नैनीताल 4 Nov
नैनीताल प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कैंची धाम पहुँचीं और सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने बाबा नीब करौरी महाराज की समाधि पर पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

मंदिर पहुँचने पर मंदिर प्रबंधन समिति ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और धाम से जुड़ी आध्यात्मिक व ऐतिहासिक जानकारी साझा की।

दर्शन के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सुरक्षा की विशेष तैयारियां की थीं और परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *