उत्तराखंड में रात को भूकंप के झटके, तीव्रता 4.4

Responsive example

देहरादून, उत्तराखंड में रात 10 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की अनुमानित तीव्रता 4.4 बताई जा रही है।

सामने आई प्रारंभिक जानकारी में भूकंप का क्षेत्र खदून लगा गवाली, उत्तराखंड से करीब 22 किलोमीटर दूर बताया गया है। झटके महसूस होने के बाद कई स्थानों पर लोग सतर्क हो गए।

फिलहाल भूकंप की तीव्रता और केंद्र को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।