
देहरादून | 30 अगस्त 2026
उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग की जनपद-स्तरीय चेतावनी के अनुसार
प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
इसके साथ ही कई स्थानों पर बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर भी पड़ सकते हैं।
30 अगस्त 2026
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं
भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
इन जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं।
वहीं पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में
कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
31 अगस्त 2026
देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में कहीं-कहीं
भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर
में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।
1 सितंबर 2026
मौसम विभाग ने देहरादून और टिहरी में कहीं-कहीं
भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इसके साथ ही पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और हरिद्वार
में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
2 सितंबर 2026
देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जनपदों में
कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
साथ ही राज्य के सभी जनपदों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर पड़ने की आशंका बनी हुई है।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
- पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।
- भूस्खलन संभावित इलाकों और नदी-नालों से दूरी बनाए रखें।
- तेज बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर न रुकें।
- स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।
स्रोत: मौसम विभाग की जनपद-स्तरीय मौसम चेतावनी